🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एटीआर की घायल बाघिन हुई पूर्णतः स्वस्थ, दहाड़ के साथ जंगल जाने हुई आतुर,कानन प्रबंधन ने दिया उसका नया नाम “रजनी” ..देखें वीडियो..

On: June 17, 2021 1:04 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) एटीआर के छपरवा रेंज से लाई गई घायल बाघिन को कानन पेंडारी वजू हॉस्पिटल ने अंततः पहले जैसी स्थिति में ला खड़ा किया है और आज हॉस्पिटल में पिंजड़े के अंदर बंद बाघिन खुले आसमान में जाने लगातार दहाड़ भी लगा रही है, पूरा कानन स्टाफ बाघिन के स्वस्थ होने पर खुश है।
बिलासपुर डीएफओ श्री कुमार निशांत ने बताया कि बाघिन की स्थिति लगभग पहले जैसी होने को है ,और कानन के डॉ श्री पांडेय प्रत्येक दो-दो घँटे बकायदे नजर में रख रहे है। उन्होंने आगे कहा कि बाघिन को जंगल में छोड़े जाने के लिए एनटीसीए की गाइड लाइन को फॉलो किया जाएगा, जिसमे 5 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी और वही निर्णय लेगी की क्या करना होगा।
कानन पेंडारी जू के अधीक्षक अधीक्षक श्री संजय लूथर ने बताया कि आज घायल बाघिन पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रही हैं और लगभग 7 किलो चिकन भी खाई है, आज कानन प्रबंधन ने घायल बाघिन का नामकरण भी कर दिया है उसे अब “रजनी”के नाम से पुकारने लगे है ।

देखे वीडियो

https://youtu.be/1Lp0ABi74Wc

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment