(वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क)
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेन परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि मेन परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स को अब पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आयोग की तरफ से जारी एक नोटिस में कहा गया है कि 28 फरवरी 2021 से 7 मार्च 2021 तक आयोजित की गई भारतीय वन सेवा की मेन परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास किया है, उनके रोल नंबर मेन वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। अब उन उम्मीदवारों को पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। पर्सनेलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू 2 अगस्त 2021 को आयोजित होगा। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार, क्वालीफाई हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू यूपीएससी धोलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 पते पर होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

