बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)
विगत दिनों लोको पायलट जयशंकर पंडा निवासी अन्नपूर्णा काॅलोनी जिला बिलासपुर मो.नं. 9329199641 के गाड़ी संख्या 08746 (रायपुर कोरबा मेमू लोकल) में कोथारीरोड रेलवे स्टेशन में खड़ी होने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा Samsung Galaxy A21S मोबाईल फोन क़ीमत 14000/- रूपये चोरी कर लिया गया था। जिसकी प्राथमिक सूचना समय आभाव के कारण दिनांक 15.06.2021 को अपराध क्रमांक 0/3/2021 धारा 379 आई.पी.सी दर्ज कराया गया था। मुखबीर की सूचना पर श्री के.के.झा, निरीक्षक रे.सु.ब. पोस्ट कोरबा एवं स.उ.नि.- निरंजन, आरक्षक 0100139 ए.के.प्रधान एवं जी.आर.पी चौकी चांपा के प्रभारी श्री डी.एन.श्रीवास्तव हमराह बल सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से कोथारीरोड रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान एक संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम जसवंत सिंह मिरी, वल्द सुकृत मिरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी बरपाली थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग) का रहने वाला बताया उसके रखे मोबाईल फोन के बारे में पूछताछ करने पर दिनांक 02.06.2021 को कोथरीरोड रेलवे स्टेशन में खडी गाड़ी संख्या 08746 (रायपुर कोरबा मेमू लोकल) से चोरी करना बताया जिसका IMEI Number चेक करने पर उक्त मोबाईल दिनांक 02.06.2021 को चोरित इुई मोबाईल पाया गया । बाद मौके के कार्यवाही उपरांत उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर जी.आर.पी चैकी चांपा ले जाया गया जिसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 26/03/2021 धारा 379 आई.पी.सी दिनांक 16.06.2021 को दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

