रायगढ़।आज दिनांक 18/06/2021 को पुलिस चौकी जुटमिल, थाना खरसिया एवं सिटी कोतवाली में नाबालिग बालिकाओं के घर से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट परिजन दर्ज कराये हैं, गुम नाबलिग के रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम जांच में जुट गई है । जानकारी के अनुसार दिनांक 17.06.2021 के सुबह करीबन 08:00 बजे जूटमिल क्षेत्र में रहने वाली बालिका (उम्र करीब 16 वर्ष) घर में किसी को बिना बताये कही चले जाना परिजन बताये हैं । थाना खरसिया क्षेत्र में रहने वाली बालिका दिनांक 11.06.2021 के दोपहर से घर से निकली है जो वापस नहीं आयी, उसका मोबाइल भी बंद है, बालिका के परिवारजन रिस्तेदार, जान पहचान में बालिका की खोजबिन किये पता नहीं चला है, आज थाना खरसिया में परिजन रिपोर्ट दर्ज कराये हैं । थाना सिटी कोतवाली में नाबालिग बालिका को दिनांक 17.06.2021 के सुबह स्कूल जाने के लिये निकलना और वापस घर नहीं आना परिजन बताये है । बालिका की खोजबिन में कोतवाली पुलिस लग गई है, उसके सहेलियों, दोस्तों से पूछताछ कर जानकारी जुटाया जा रहा है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

