🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान के दो दिनों में 49 स्थायी वारंटी पकड़े गए…

On: June 18, 2021 3:53 PM

थाना प्रभारियों द्वारा आदतन बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की दी जा रही हिदायत

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर दिनांक 16/06/2021 से लंबित अपराधों में फरार आरोपियों तथा वारंटियों के धरपकड़ के लिये सभी थानाक्षेत्र अन्तर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान के दो दिनों में *49 स्थायी वारंटियों* को पकड़ा गया है, जो काफी समय से फरार चल रहे थे । पकड़े गए वारंटियों में कई संगीन मामलों के आरोपी हैं । कई वारंटी सीमावर्ती जिलों में पहचान छिपा कर लुकछिप कर रह रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । इसके साथ ही बड़ी संख्या में न्यायालय पेशी में उपस्थित नहीं होने वाले आरोपी तथा साक्षियों को जारी गिरफ्तारी वारंट, जमानती वारंट की भी तामिली की गई है । जिले में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक द्वारा गत दिनों थाना, चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के गुंडा, निगरानी बदमाशों को थाने हाजिर कर उन्हें अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दिये जाने हो कहा गया था, जिसका पालन भी प्रभारियों द्वारा किया जा रहा है । थाना प्रभारी व स्टॉफ निगरानी गुंडा बदमाशों को उनके सकुनत जाकर चेक किया जा रहा है, कई थानों में बदमाशों को हाजिर‌ कर उन्हें अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। लंबित अपराधों के फरार आरोपियों एवं वारंटियों की पतासाजी में कई थानों की पुलिस टीम रवाना हुई, सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान में और भी वारंटियों और फरार आरोपियों के पकड़े जाने की सम्भावना है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment