माल वाहक वाहन में सवारी ले जा रही दो पिकअप किये जायेंगे न्यायालय पेश, खरसिया पुलिस की जारी है कार्रवाई…..
रायगढ़।सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा एनएच पर प्रतिदिन दुपहिया वाहनों के साथ मध्यम तथा भारी वाहनों पर प्रभावी तरीके से मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं । निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सुमंत राम साहू एवं स्टाफ द्वारा आज दोपहर से देर शाम तक एनएच में बोतल्दा एवं पलगड़ा के पास कार्रवाई की गई । इस दौरान ओव्हर स्पीड चलते पाई गई 04 ट्रकों पर ₹1,000-₹1,000 का चालान काटा गया । NH पलगड़ा पर पीकप क्र C G 11 - A B – 3163 पर 21 महिला-पुरूष तथा बोतलदा N H पर पीकप क्र. C G 11 A Y - 2253 में 33 सवारी खतरनाक तरीके से सफर कर रहे थे । इन वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत कार्रवाई की गई है, खरसिया पुलिस इस्तगासा पेश दौरान इन पीकअप वाहनों को न्यायालय पेश करेगी । इसके साथ ही NH-49 पर दुपहिया में चल रहे तीन सवारी एवं कार में सीट बेल्ट नहीं लगाकर चल रहे 12 कार के चालकों पर भी मोटर व्हीकल एक्ट की 138/177 के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गई है । थाना प्रभारी एस.आर साहू बताये की यह कार्रवाई प्रतिदिन एनएच पर अलग-अलग स्थानों पर जारी रहेगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

