🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग : पत्थल गाँव इलाके से 1 वर्ष पूर्व लापता साढ़े 4 साल की बच्ची का कंकाल मिलने की खबर है

On: June 19, 2021 9:45 AM

जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) पत्थल गाँव इलाके से तकरीबन 1 वर्ष पूर्व लापता साढ़े 4 साल की बच्ची का कंकाल मिलने की खबर है। पत्थल गाँव से लगे पतरा पाली झेरा डीह के एक तालाब में आज सुबह सुबह जब एक छोटी सी बच्ची का नरकंकाल मिला तो इलाके में सनसनी फैल गयी ।

पत्थल गाँव पूलिस सूचना पाकर मौके पर पहुँची और नरकंकाल को लेकर जाँच शुरू की तो चौकाने वाली बात सामने आई है।दरअसल कंकाल मिलने के बाद जब इलाके के गुमशुदा बच्चियों की फाईल खंगाली गयी तो पता चला एक साल पहले महादेव टिकरा के रहने वाले श्याम सुंदर भरद्वाज की 4 वर्षीय बेटी रुचिका भारद्वाज रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी थी। इसकी शिनाख्ती करने जब रुचिका के माता पिता को बुलाया गया तो उन्होंने नरकंकाल के ऊपर लिपटे हुए कपड़ो को देखकर पुष्टि कर दिया कि यह शव उनकी बेटी रुचिका का है।

पत्थल गाँव एसडीओपी ने बताया कि आगे की जाँच जारी है ।आपको बता दें कि रुचिका के लापता होने का मामला मीडिया और सोशल मीडिया में काफी सुर्खियों में था ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment