🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल रेलवे सुरक्षा बल ने भी ऑनलाइन/ऑफ़ लाइन योग किया

On: June 21, 2021 7:27 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) अंतराष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21/06 /21 को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल श्री ए एन सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में मंडल मुख्यालय तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर में आरपीएफ के अधिकारी तथा बल सदस्यों द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों द्वारा जोर शोर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिस दौरान सभी बल सदस्यों द्वारा बेहतर स्वास्थ्य हेतु योग का रास्ता अपनाने हेतु निर्देशित हुए इस कार्यक्रम में योग योग प्रतियोगिता भी मंडल मुख्यालय बिलासपुर में आरपीएफ के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सहायक सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर श्री विवेक शर्मा द्वारा योग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बल सदस्यों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी में से प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बल सदस्यों को पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम स्थान बिलासपुर पोस्ट की महिला बल सदस्य सीता अग्रवाल को द्वितीय स्थान प्रधान आरक्षक लंबोदर नायक तथा तृतीय स्थान बिलासपुर पोस्ट हेड कांस्टेबल डीके तिवारी को प्राप्त हुआ उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा वाले ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment