जगदलपुर 21जून 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
जगदलपुुुर बीजेपी कार्यालय में घुसने की कोशिश करने के साथ ही हुए बवाल को लेकर सोमवार की शाम बीजेपी के कार्यकर्ता बस्तर एसपी को ज्ञापन सौपने पहुँचे, जहाँ बस्तर एसपी ने भी इस बात को लेकर आश्वस्त किया है कि जो भी गलत हुआ है उसपर कार्यवाही किया जाएगा।
मामले के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंग मंडावी ने दिए ज्ञापन में बताया कि मंहगाई विरोध प्रदर्शन करते लगभग 100 काग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करते हुए भाजपा कार्यालय के चैनल गेट को तोड़ने के इरादे से अश्लील गाली गलौज करते हुए प्रदर्शन किया और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की व जान से मारने की धमकी व अश्लील गाली गलौज किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पोस्टर फाड़ा गया। प्रदर्शन की सूचना किसी भाजपा पदाधिकारीयों को नहीं दी गई, न ही पुलिस प्रशासन के द्वारा इस संबंध में कोई सूचना दी गई। सम्पूर्ण घटना सत्ता के नशे में चुर कांग्रेसी गुंडागर्दी के चलते घटी है, इस मामले में जो भी दोषी कांग्रेसियों के खिलाफ सख्त कानुनी कार्यवाही करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा है। भाजपाइयों ने
राजीव शर्मा, कमल झज्ज, सुशील मोर्य, जीशान कुरैशी, सैमुयल नाग, जाहिद हुसेन, अनुराग महतो, शहनवाज खान, रोजविन दास, जावेद खान, सुरज कश्यप, अनवर खान, महेश ठाकुर, रोमेश्वर बिसाई, अफरोज बैंगम, विजय कश्यप व अन्य के खिलाफ शिकायत दिया है, बस्तर एसपी दीपक झा का कहना है कि मामले में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी शिकायत की है, जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही किया जायेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

