जगदलपुर 22 जून 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
भाजपा जिला कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन प्रवेश करने की घटना पर भाजपा ने कड़ा एतराज व गहरी नाराजगी जताते हुए ओछी राजनीति करार दिया है और इसे प्रशासन की शह पर कांग्रेस की निम्न दर्जे की राजनीति बताया है। भाजपा ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किये जाने की माँग की है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति,व लोकतंत्र में अपनी बातें कहने के लिये धरना-प्रदर्शन होते हैं, मगर किसी आवास या कार्यालय में जबरिया प्रवेश करने का अधिकार कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। सत्ता के घमंड में कांग्रेस राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। भाजपा जिला कार्यालय में कांग्रेसियों द्वारा जबरदस्ती प्रवेश कर गुंडागर्दी करते हुए तोड़फोड़ कर हमारे कार्यकर्ताओ को उकसाने का काम कर रहे थे ।प्रधानमंत्री जी के फोटो को चीरफाड़ कर अश्लील व भद्दी भद्धी गालियां दी, प्रदर्शन करने का यह कृत्य अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसकी जितनी भर्त्सना की जाये, वह कम है।
मंडावी ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का यह कृत्य कांग्रेस के चरित्र व सोच को दर्शाता है।यह आपराधिक कृत्य है,कांग्रेसियों की गुंडई पन दिनों दिन उजागर हो रही है,कुछ दिनों पहले एक कांग्रेस सभापति अपनी सत्ता का धौस जमाते हुए कोविड सेंटर में घुसकर एक डॉक्टर को कालर पकड़कर मारपीट व गाली गलौज किया था पर उसकी अब तक पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं की है, इस पर अविलंब कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस घटना से प्रशासन की मंशा व विफलता भी स्पष्ट हो गयी है। पुलिस की मौजूदगी में यह घटना हुई है, प्रशासनिक व्यवस्था कहीं दिखाई नहीं पड़ती। ढाई साल में राजनीतिक अराजगता का बोलबाला हो गया है। भाजपा द्वारा इस कृत्य में लिप्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व अविलंब कानूनी कार्रवाई करने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

