बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़22 जून 2021) कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में अधिकारियों की बैठक मंथन सभाकक्ष मेें ली। उन्होंने कहा कि कोविड वैश्विक महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण एवं दूसरे डोज के लिए पात्र हितग्राहियों हेतु कार्ययोजना बनाकर कर इसका शतप्रतिशत क्रियान्वयन करेें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के मितानिन, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला टीकाकरण के लिए पात्र लोगों को प्रेरित करने का कार्य करें। उन्होंने स्थानीय स्तर पर प्रचार कर वैक्सीन के संबंध में लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने कहा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र में पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध हो। उन्होंने समय पर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू करने के निर्देश देते हुए वैक्सीनेटर रिजर्व रखने कहा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 282 टीकाकरण केन्द्र है। टीकाकरण के लिए हितग्राहियों का पंजीयन कोविन एप के माध्यम से किया जा रहा है। टीकाकरण हेतु आनलाईन पंजीयन एवं टीकाकरण केन्द्र में आफ लाईन पंजीयन की व्यवस्था की गई है।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरिश एस., नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ, जोन कमिश्नर, सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

