सेवा का हुआ सम्मान
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) श्री झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर चकरभाठा के संत लाल साई जी शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर के संत नवम ज्योत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी व छत्तीसगढ़ महिला विंग ने किया पत्रकार फोटोग्राफर विजय दुसेजा का सम्मान
महिला विंग की सदस्य पूजा बेलानी ,, रोमा वाधवानी ने कहा की पत्रकार तो बहुत है पर कम ऐसे होते हैं जो निस्वार्थ से सेवा भावना से कार्य करते हैं
करोना काल में भी जिस तरह आपने जरूरतमंदों की सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ,, सिंधु चेतना व पंचायतों के माध्यम से जरूरतमंदों को राशन ,, सहयोग राशि,, दवाइयां
वह अन्य मेडिकल हेल्प की
समाज को जागृत भी करते रहें पत्रकारिता का कार्य भी करते रहे अपने शहर के साथ-साथ आपने अन्य शहरों में भी प्रदेश के बाहर भी सेवा की आपकी सेवाओं को हम नमन करते हैं इन्हीं सेवाओं का आज हम सम्मान कर रहे हैं
जब भी आपको कोई सेवा के लिए बुलाता है दिन हो या रात हो सुबह हो या शाम हो धूप हो या बरसात हो आप यह नहीं देखते हैं बस जहां से आवाज आई आप चल पड़ते हैं सेवा के लिए
आपकी सेवा भावना कि हम कदर करते हैं छत्तीसगढ़ महिला विंग ऐसे ही सेवाओं को नमन करता है वह सेवा करने वालों को भी और हमें आज बहुत खुशी हो रही है कि ऐसी सेवा करने वाले का हम सम्मान कर रहे हैं
विजय दुसेजा ने कहा मैं सिर्फ कर्तव्य का पालन करता हूं
और संत जनों के दिखाए हुए मार्ग पर चलने की कोशिश करता हूं साई जी कहते हैं जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है अगर तुम्हें अपने आप को कृष्ट देकर भूख रहकर भी अगर किसी की सेवा कर रहे हो तो वही सबसे बड़ी सेवा है
सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं
संत जनों के आशीर्वाद से उनके अमृत वचनों को सुनकर व दिखाए हुए मार्ग पर चलने की कोशिश करता हूं
सेवा करो और आगे बढ़ो यही मंत्र है जो मुझे दिया गया है और उसी मंत्र को पढ़कर कार्य करता हूं
क्योंकि अगर एक जगह रुक जाएंगे तो सेवा एक ही जगह होगी और आगे बढ़ते जाएंगे तो सेवा का लाभ कई लोगों को मिलता रहेगा
सेवा का कोई मोल नहीं होता वह तो अनमोल होती है और सच्ची सेवा करके जो खुशी मिलती है वह करोड़ों रुपए कमा कर भी नहीं मिलती
और हर एक सम्मान मुझे नई ताकत व ऊर्जा देता है
और यह एहसास दिलाता है कि मैं सही राह पर चल रहा हूं
आज आप लोगों के हाथों सम्मानित होकर मुझे भी गर्व हो रहा है और खुशी हो रही है
जय झूलेलाल जय जय शादराम
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

