बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) रामबाण साबित हुआ रेलवे हेल्पलाइन 139 आरपीएफ बिलासपुर द्वारा पकड़ा गया मोबाइल चोर भारतीय रेलवे ने यात्रियों को सुखद यात्रा हेतु हेल्पलाइन नंबर 139 लांच किया है जिसमें कॉल करके यात्री सफर के दौरान मदद प्राप्त कर सकते हैं इसी क्रम में दिनांक 22/06/21 को गाड़ी संख्या जीरो 02102 के यात्री रोशन सिंह पिता छोटेलाल सिंह निवासी- अशोक विहार कॉलोनी, गुरुद्वारा, खमतराई, जिला – रायपुर जो खड़कपुर से रायपुर तक के लिए यात्रारत का विवो Y2 मोबाइल सुबह समय लगभग 7:00 बजे नींद खुलने पर चोरी हुआ पाया गया जिस पर परेशान होकर यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके बिलासपुर मंडल सुरक्षा विभाग को मामले से अवगत कराया जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर स्टेशन की टीम उप निरीक्षक कुलदीप कुमार सिंह तथा आरक्षक दीनानाथ यादव द्वारा बिलासपुर स्टेशन में अटेंड किया गया उसके बाद पूछताछ तथा खोजबीन के दौरान बगल वाली सीट में ही यात्रा कर रहे मोहम्मद अख्तर पिता अब्दुल कलाम निवासी- जामा मस्जिद के पास हबीब चौक ,बरूईपुर 02 दक्षिण परगना, पश्चिम बंगाल के पास से वह चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ जिसे रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर टीम द्वारा राजकीय रेलवे पुलिस बिलासपुर को सुपुर्द किया गया जहां अभियुक्त मोहम्मद अख्तर के विरुद्ध अपराध संख्या 30/31 अंतर्गत धारा 379 IPC पंजीकृत किया गया । चोरी मोबाइल की कीमत ₹12900 है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

