बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 22/06/21) रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा रेलवे संपत्ति तथा यात्रियों सामानों की चोरी रोकने और अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में सभी निरीक्षक- बिलासपुर, चांपा ,कोरबा, मनेंद्रगढ़, अंबिकापुर ,शहडोल ,पेंड्रा रोड तथा ब्रजराजनगर को बुलाकर मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर कार्यालय संगोष्ठी हाॅल में मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्तों के साथ मीटिंग लिया जिसमें सभी निरीक्षकों/प्रभारियों के दर्ज अपराधिक मामलों का विश्लेषण किया गया और लंबित प्रकरणों की जाँच समय-सीमा के अंदर पूर्ण करने, वारंटों का निष्पादन त्वरित गति से करने के लिए कहा गया और इस दौरान रेलवे संपत्ति, यात्री सामान चोरी एवं अनाधिकृत रूप से रेलवे यात्रा टिकटों की दलाली को रोकने एवं सुरक्षा संबंधी शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने बावत् निर्देश दिया गया तथा स्टाफ वेलफेयर व अन्य सुरक्षात्मक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए चाइल्ड रेस्क्यू के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रभारियों को दिशा-निर्देशित किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

