जशपुर( सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़ ) :-संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यूडी मिंज ने जशपुर में डायलिसिस मशीन की सौगात देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में डायलिसिस मशीन की सुविधा मिलने पर अब जशपुर जिले के लोगों डायलिसिस की सुविधा अब जशपुर में ही मिल सकेगी और उन्हें बाहर नहीँ जाना पड़ेगा ।
संसदीय सचिव यूडी मिंज ने बताया कि वे लगातार जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय टी. एस. सिंहदेव से मुलाकात करते रहे है।
उन्होंने आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नए चिकित्सक नियुक्त किये है।विशेषज्ञ चिकित्सकों जैसे एनेस्थीसिया, गायकोनॉलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट के लिये भी मेरे अनुरोध पर विशेषज्ञ चिकित्सक की व्यवस्था जशपुर में उन्होंने की है। गत वर्ष उन्होंने ट्रामा वेन की भी स्वीकृति दी है जो जल्द जशपुरवासिवो तक पहुंचेगी और लोगों को इससे सुविधा मिलेगी।
इसी क्रम में प्रदेश के संवेदनशील लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, मंत्री श्री टीएस सिंहदेव द्वारा आज वर्चुअल माध्यम से जशपुरवासियों लगभग 35 लाख की लागत से 05 डायलिसिस मशीन की सौगात दिया है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय अस्पताल में अधिकतम 10 मरीजों को एक दिन में डायलिसिस की सुविधा दी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर क्षमता बढ़ाकर 15 मरीजों का भी ईलाज कर सकते हैं। डायलिसिस के दौरान लगने वाली सभी औषधियों निःशुल्क मुहैया करायी जाएगी।
संसदीय सचिव यूडी मिंज ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंह के नेतृत्व में विकासखंड से लेकर जिला स्तर तक सभी शासकीय अस्पतालों को सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है ।उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्वास्थ्य अधोसंरचना की मजबूती के काम को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है।ईसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

