🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा में आरपीएफ ने छापामार कर एक दो साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया

On: June 26, 2021 6:13 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ बिलासपुर के निर्देशन में लगातार अपराधियों पर रायगढ़ आरपीएफ कहर बरपा रही है लोहा चोरी के पुराने मामले के एक आरोपी को कोरबा में शनिवार 26 जून को दबिश देकर रायगढ़ आरपीएफ की विशेष टीम ने गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।
इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ के टीआई राजेश वर्मा ने बताया कि मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में शनिवार को पोस्ट के तेजतर्रार उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री ,आरक्षक सुनील मिश्रा एवं टीम ने लोहा चोरी के मामले में दो साल से फरार एक आरोपी को दिनांक 26.06.21 को समय 06.00 बजे सुबह एक स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामली के अंतर्गत अपराध क्रमांक 02/15 न्यायिक प्रकरण क्रमांक 46/15 धारा 3ए आर पी यूपी एक्ट के मामले में मुखबिर की सूचना पर कोरबा के निकट ऊरगा के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी से अभियुक्त लक्ष्मण सहिस पिता मसद राम उम्र 21 वर्ष पता फाटक के पास थाना खरसिया जिला रायगढ़ छत्तीसगढ को गिरफतार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है । गिरफ़्तारी की सभी औपचारिकता पूर्ण कर आज 26.06.21 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से वारंटी को जेल भेज दिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment