किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
बोलेरो वाहन के छत में चेंबर बनाकर ले जा रहे थे गांजा, मध्यप्रदेश और यूपी की निवासी हैं गांजा तस्कर
महासमुंद- पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन पर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली सुश्री अपूर्वा क्षत्रीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक लेखराम ठाकुर द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा पविहन, शराब बिक्री पर लगातार कार्यवाही की जा रही है कि सिटी ग्राउंड पदमपुर रोड बसना के पास वाहन चेकिंग के दौरान पदमपुर ओडिसा की ओर से आ रही बोलेरो क्रं0 MP 36 BB 1862 में दो व्यक्ति सवार थे जिन्हें नाम पता पुछने पर 1 हरिशचंद सिवारे जाति सिवहरे (बनिया) उम्र 57 साल निवासी नवगांव जिला छतरपुर मध्यप्रदेश और अनिल कुमार श्रीवास उम्र 39 साल निवासी हमीरपुर उत्तरप्रदेश बताया, जो वाहन से गांजा की गंध आने पर वाहन को बारीकी से तलाशी लेने पर पुलिस को चकमा देने के लिए बोलेरो वाहन के छत में लोहे के चेंबर बना दिखा, जिसे वेल्डींग को उखाडकर देखने पर चेंबर के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया । उक्त आरोपियो के कब्जे से 60 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 60 कि0ग्रा0 किमती 6 लाख रुपये और एक सफेद रंग के बोलेरो क्रं0 MP 36 BB 1862 कीमती करीबन 5 लाख रूपये, तीन नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 900 रूपये कुल राशि 11 लाख 6 हजार 900रूपये को जप्त कर आरोपियो को गिरफतार कर अपराध धारा 20(ख),29 नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

