किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
वाहन के सीट मे चेम्बर बनाकर छिपा रखे थे रकम, सिंघोडा थाना पुलिस की कार्रवाई
महासमुंद- पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा दीगर राज्य से आने-जाने वालो एवं संदिग्धों पर कड़ी नजर रखकर निगरानी करने हेतु जिलें के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली की ओडिशा की ओर एक वाहन में भारी मात्रा नगदी लेकर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिंघोड़ा को वाहन रोकने हेतु निर्देशित किया। जिसपर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में संदिग्ध वाहनों पर नजर रखकर चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी सियाज कार MH 09 ET 8986 चेक पोस्ट पर पंहुची जिसके संदिग्ध लगने पर उसे रोका गया। वाहन में पीताम्बर शिवाजी माने पिता शिवाजी अन्ना माने उम्र 46 वर्ष अम्बई नगर हुपरी कोल्हापुर महाराष्ट्र बैठा हुआ था तथा वाहन अविनाश सिंगारे पिता श्यामराव सिंगारे उम्र 36 वर्ष हुपरी कोल्हापुर महाराष्ट्र चला रहा था। जिनसे आने जाने के संबंध में पूछताछ किया गया। जिनका जवाब संषोषप्रद नही मिलने से वाहन की तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी लेने पर सीट के पीछे बने चेम्बर में रूपयों का बण्डल रखा हुआ मिला। जिसमें दो दो हजार रूपयें का 103 नोट राशि 2 लाख 6 हजार तथा 500-500 रूपयें का 6 हजार 795 नोट राशि 33 लाख 97 हजार 500 रूपयें, 200-200 रूपयें का 127 नोट राशि 25 हजार 400 रूपयें, 100-100 रूपयें का 1000 नोट राशि 1 लाख रूपये कुल राशि 37 लाख 28 हजार 900 रूपयें भरा हुआ था। संदिग्ध व्यक्ति पीताम्बर शिवाजी एवं अविनाश सिंगारे से रूपये कहा से लाना और कहा ले जाना इसका कोई वैधानिक कागजात है तो दिखाने कहने पर उनके पास कोई वैध दस्तावेज नही मिला। जिस पर थाना सिंघोड़ा की टीम द्वारा वाहन सियाज में बने चेम्बर में रखें भारतीय मुद्रा 37 लाख 28 हजार 900 रूपयें ,वाहन सियाज क्रमांक MH09ET8986 कीमती 7 लाख रुपये को अपने कब्जें में लेकर धारा 102 जाप्ता फौजदारी के तहत जप्त कर सुरक्षार्थ में ले लिया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा चन्द्रकांत साहू, आरक्षक श्रीकांत भोई, चितरंजन प्रधान ,शुशांत बेहरा,सरोज बारीक,रमाकांत त्रिपाठीका विशेष योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

