बांधवगढ (बाबा पाठक वायरलेस न्यूज़) फिल्मी जगत की मशहूर हस्ती और सिने तारिका रवीना टण्डन भी बांधवगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य की कायल हो गई हैं। दो दिनो तक राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण करने के बाद कल वे वापस अपने गंतव्य को रवाना हो गई। इस दौरान उन्होनें हरे भरे जंगलों के अलावा 5 बाघों तथा अन्य कई प्रकार के वन्य जीवों का दीदार किया। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड की बेहद सफल अभिनेत्री रवीना टण्डन दो दिन पूर्व चार्टेड विमान से उमरिया और वहां से बांधवगढ़ आई थी।
कुछ खास है यहां की आबोहवा
शुक्रवार को भ्रमण पर निकली रवीना जब पार्क के अंदर बनाये गये रिफ्रेश प्वाईन्ट पर रूकीं तो वहां मौजूद सैलानियों ने उन्हे घेर लिया। वेे भी खुले दिल से लोगों से मिलीं। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि बांधवगढ़ मे जो बात है, वह औरों मे नहीं। बांधवगढ़ क्षेत्र मे फिल्मों की संभावना के बारे मे पूछे जाने पर रवीना टण्डन ने कहा कि यह स्थान शूटिंग के लिये बेहद मुफीद है, इस संबंध मे वे जरूर प्रयास करेंगी।
प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित
ताला के पगडड़ी रिसोर्ट मे ठहरी फिल्मी हीरोईन रवीना को पार्क का भ्रमण कराने वाले जिप्सी ड्राईवर आशीष तिर्की और गाईड कामता यादव ने बताया कि वे बांधवगढ़ के घने जंगलों और दुर्लभ वन्य जीवों को देख कर बेहद खुश थीं। जाते-जाते कई बार उन्होने पार्क के सौंदर्य की तारीफ की। ड्राईवर को गाईड भी दुनिया की मशहूर फिल्मी हस्ती को अपने सांथ पाकर गर्व महसूस कर रहे थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार

