रायगढ़।थाना भूपदेवपुर में दिनांक 28/06/2021 को तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति से नकदी रकम 5,000 रूपये व मोबाईल लूट करने की रिपोर्ट पीड़ित द्वारा दर्ज कराया गया है । रिपोर्टकर्ता बताया कि दिनांक 28.06.2021 के दोपहर तेल लेने रायगढ अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलेण्डर NXG क्रमांक CG13 P-8174 में गया था । रायगढ से एक टीपा तेल लेकर वापस घर आते समय शाम करीब 04.50 बजे ग्राम केराझर लक्की ढाबा के आगे मेन रोड पर *एक मोटर सायकल में सवार तीन लडके* (उम्र करीबन 20-25 साल) पीछे से सामने आकर हार्न देने लगे तो मोटर सायकल धीरे किया । तभी एक लड़का मोटर सायकल को पीछे से लात मारकर गाडी सहित गिरा दिया । मोटर सायकल के पीछे बैठे दोनो लडके मोटर सायकल से उतरे और बांस के डण्डा से बांये हाथ में चार बार एवं बांये आंख के नीचे एक बार तथा दाहिने मुंह मारने लगे और जेब में रखे 5,000 रूपये, एक JIO मोबाइल और गाड़ी का आरसी बुक, बीमा, पेन कार्ड, आधार कार्ड को लूटकर भाग गये । लूट की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

