रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) कोतरारोड़ पेट्रोलिंग पार्टी को देर शाम CMO तिराहा के पास 7-8 वर्ष की चार लड़कियां एक साथ घूमते मिली । पेट्रोलिंग के स्टाफ को लड़कियां दूसरे क्षेत्र की लगी । तब पेट्रोलिंग प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार बच्चियों से उनका नाम पता पूछे, एक लड़की प्रेमनगर चक्रधरनगर की तथा तीन आईटीआई चक्रधरनगर की होना बताई । चारों सुबह 11.00 बजे से घर से निकलना और एक साथ घूमते-घूमते CMO तिराहा तक आ जाना बताये । प्रधान आरक्षक द्वारा उन्हें घर क्यों नहीं गये पूछने पर रास्ता भूल जाना बताई । तब पेट्रोलिंग पार्टी उन्हें थाना लायी । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा को बच्चियों के संबंध में जानकारी मिलने पर थाने में उनके स्वल्पाहार की व्यवस्था कर उन्हें बिस्किट पैकेट दिये और उन्हें बिना माता-पिता की जानकारी के घर से ज्यादा दूर घूमने न जाने की समझाइश दिये । थाना प्रभारी बच्चियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुये उन्हें एक-एक कट्टा चावल दिये और पेट्रोलिंग पार्टी को उन्हें घर छोड़ आने को बोले ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

