रायगढ़।बीते रविवार की शाम होटल अकाॅर्ड प्रीमियर में रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ ग्रेटर का दसवां इंस्टालेशन यानि नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बेहद गरिमामय माहौल में कोरोना महामारी की गाइड लाइन का पालन करते हुए संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल की मुख्य आतिथ्य और महापौर जानकी काटजू की अध्यक्षता में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। सबसे पहले रोटरी ग्रेटर परिवार की तरफ़ से मंचीय अतिथियों का सम्मान किया गया उसके बाद 2020-21 के निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन दीपक अग्रवाल ने अपना प्रतिवेदन पढ़कर यह बताया कि बीते साल में कोरोना संकट के बीच विपरीत हालातों मे भी समाजसेवा की मशाल रोटरी ग्रेटर ने थामे रखी। कार्यक्रम के अगले चरण में रोटरी की परंपरा के मुताबिक़ निवर्तमान हो रहे अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने अगली कार्यकारिणी के टीम लीडर अध्यक्ष 2021-22 रोटेरियन अजय बेरीवाल को काॅलर और पिन सौंपा, वहीं वर्तमान सचिव रोटेरियन प्रकाश मसंद ने आगामी वर्ष के सचिव रोटेरियन उमेश थवाईत को कॉलर एवम पिन सौंपा अध्यक्ष और सचिव की रोटरी काॅलर और पिन एक्सचेंज की पूरी विधि को रोटरी इंटरनेशनल के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन संतोष नायर ने संपन्न कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नए अध्यक्ष रोटेरियन अजय बेरीवाल ने पुरी टीम के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र मे समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल ने रोटरी ग्रेटर के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण के मौक़े पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपनी तरफ़ से शुरू किये गये सरकारी स्कूलों में आरओ वाटर प्यूरीफ़ाटर सिस्टम लगवाने का आह्वान किया जिस पर रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ ग्रेटर के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय बेरीवाल एवम संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल ने दस सरकारी स्कूलों में वाटर प्यूरीफ़ायर सिस्टम लगवाने के लिए अपनी सहमति दी । कार्यक्रम को महापौर जानकी काटजू ने भी संबोधित किये। कार्यक्रम के दौरान तीन नन्हे बच्चों ने बेहतरीन सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसी के साथ रोटरी ग्रेटर की निवर्तमान और आगामी कार्यकारिणी ने एक दूसरे को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद रोटेरियन अजय बेरीवाल ने अभी तक के सभी पूर्व अध्यक्षों का भी सम्मान किया साथ ही अतिथियों को भी रोटरी ग्रेटर की तरफ़ से आभार के तौर पर प्रतीक चिन्ह ऑक्सीजन के पेड़ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन मे पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल के द्वारा आभार व्यक्त किया गया । इस दौरान शहर के कारोबार समाजसेवा से जुड़े तमाम गणमान्य लोग एवम सामाजिक संगठन दिव्य शक्ति, लायंस क्लब, रोटरी क्लब , अग्रवाल सम्मेलन, जेसीआई के सदस्य हर्ष चैनल के डायरेक्टर सुशील मित्तल अनूप बंसल जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल सुनिल लेंध्रा बजरंग अग्रवाल लेंधरा ऑटोमोबाइल डीलर आशीष गोयल मनोज अग्रवाल होंडा पूर्व एसिस्टेंट गर्वनर सुशील रामदास एवम विभिन्न गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

