रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 29 जून2021) कलेक्टर श्री भीम सिंह के दिशा-निर्देशन में बीते शनिवार 26 जून को रायगढ़ जिले में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण का महाभियान चलाया गया। जिसमें 75 हजार टीका के लक्ष्य के विरुद्ध 1 लाख 43 हजार 554 टीका एक ही दिन में लगाया गया। जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल के कुशल मार्गदर्शन में महा टीकाकरण महाभियान के दौरान पूरा प्रशासनिक अमले ने पूरी शिद्दत के साथ अपनी सहभागिता निभाई।
उक्त कार्ययोजना में जिला पंचायत के एनआरएलएम बिहान योजना के सभी कैडर और स्व-सहायता समूह के महिलाओं की भी अहम भूमिका रही। नारी शक्ति ने अभूतपूर्व उदाहरण का परिचय देते हुए बिहान के जनपद स्तर की पूरी टीम और फील्ड के सभी कैडर, सक्रिय महिला, सखी, बैंक सखी आदि सभी घर-घर जाकर लोगों के समझाते नजर आयी।
गाँव में जितने भी भ्रांतियां फैली हुयी थी जैसे टीका लगने उपरांत बाँझपन, नपुंसकता आ जाती है, वृद्धजनों को कमजोरी एवं अकाल मृत्यु होना आदि जैसी भ्रामक जानकारी से मुक्त करने हेतु बिहान की महिलाओं ने गांव-गांव, घर-घर जाकर सभी को कहा कि हम सब टीका लगवाकर पूरी तरह से स्वस्थ है तो आप लोग भी आवश्यक रूप से टीका लगवाएं और अपने और अपने परिवार तथा समाज को कोरोना मुक्त कराने में अपनी सहभागिता दें। उनकी समझाइश के बाद वे सभी प्रोत्साहित होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं नजदीकी टीकाकरण केन्द्र तक पहुचाने में विशिष्ट भूमिका निभाई।
बिहान के जिला इकाई और जनपद इकाई के अधिकारियों द्वारा सतत् निगरानी कर एक-एक फील्ड कैडर को रिपोर्टिंग हर घंटे ली गयी और इसका ऑनलाइन एंट्री करने हेतु जानकारी कंट्रोल रूम तक दी गई। प्रशासनिक अमले के मार्गदर्शन में बिहान की हर एक कैडर ने महा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिये सुबह 5 बजे से देर रात तक जुटी रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

