रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 29 जून, 2021) एनटीपीसी लिमिटेड अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के साथ साझेदारी में देश में तीरंदाजी को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। एएआई के साथ एनटीपीसी की इस साझेदारी का उद्देश्य तीरंदाजी में छिपी प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। इस तरह देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए एक प्लेटफाॅर्म हासिल होता है।
खेल दुनिया में भारत के नाम को रोशन करने की दिशा में माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा) एवं राज्य मंत्री (कौशल विकास और उद्यमिता) श्री आर. के. सिंह ने हमेशा खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है जिससे विश्व पटल पर राष्ट्र ध्वजा सदैव ऊँची लहराए। एनटीपीसी लिमिटेड ने भारतीय तीरंदाजी टीम और खिलाड़ियों दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, कोमलिका बारी, अतनु दास और अभिषेक वर्मा को पेरिस (फ्रांस) में वल्र्ड कप स्टेज -3 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। साथ ही, तीरंदाज तरुणदीप राय, अतनु दास, प्रवीण जाधव और दीपिका कुमारी को भी एनटीपीसी ने बधाई दी है, जिन्होंने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।टीम ने इससे पहले ग्वाटेमाला सिटी में तीरंदाजी विश्व कप, स्टेज -1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक हासिल किए थे।विश्व की नंबर वन तीरंदाज दीपिका कुमारी का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि पिछले दो साल से भारतीय तीरंदाजों की उपलब्धि में इजाफा हो रहा है।एनटीपीसी ने फेडरेशन (एएआई) के साथ साझेदारी में बेहतर और निरंतर प्रशिक्षण, सलाह आदि के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके तीरंदाजों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की दिशा में काम करने का निरंतर प्रयास किया है। इस आधिकारिक समझौते में राष्ट्रीय रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट (एनआरएटी) और नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप (एनएसी) भी शामिल हैं। इसके अलावा, विभिन्न आयु समूहों की भारतीय तीरंदाजी टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन और मैच अभ्यास के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लेने के लिए भी भेजा जाता है।
भारत की विकास गाथा में सक्रिय योगदान निभाते हुए, एनटीपीसी एक दीर्घकालिक ऊर्जा कंपनी बनने की दिशा में लगातार काम कर रही है। भारत के विकास में सहायता देने के अलावा, एनटीपीसी बड़े पैमाने पर अपने समुदायों और समाज के समग्र विकास के लिए समर्थन करने की दिशा में भी निरंतर कोशिश करता रहा है। एनटीपीसी ने भारत में खेलों के विकास के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया है और वर्ष 2018 से भारतीय तीरंदाजी संघ को समर्थन देने की दिशा में उठाया गया कदम लंबे समय से चली आ रही इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एनटीपीसी लारा के कार्यकारी निदेशक श्री आलोक गुप्ता ने इस उपलब्धि पर अपनी बधाई प्रेषित की।
*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

