🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शिव सेना ने पेट्रोल डीजल की लगातार हो रही मूल्यवृद्धि को लेकर मोदी सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

On: June 30, 2021 9:29 AM

रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ रहे दाम के साथ महंगाई में भी हो रही बढ़ोतरी को लेकर शिव सेना ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिव सैनिकों ने मानव श्रीखला बना कर विरोध प्रकट किया।
शिव सेना के जिला अध्यक्ष अमित विश्वास के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने स्थानीय शहीद चौक में मानव श्रीखला बना कर पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि का विरोध किया। केंद्र सरकार के विरोध में पाम्पलेट हाथों में लेकर शिव सैनिकों ने जमकर नारेबाजों की तथा देश पर महंगाई थोपने का मोदी सरकार पर आरोप लगाया। शिव सेना के जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने कहा कि कोरोना के लॉक डाउन की वजह से पहले ही देश की जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है। आम जनता को इससे राहत दिलाने की बजाय केंद्र की मोदी सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा रही है। ऐसे में पड़ रही दोहरी मार से आम जनता परेशान है। शिव सेना तत्काल पेट्रोलियम पदार्थों के रेट कम कर जनता को राहत दिलाने की मांग मोदी सरकार से कर रही है। शिव सेना द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन में उमेश श्रीवास,सनी साहू, विजय महंत, अशोक मेश्राम, रिककी विश्वास, प्रकाश ठाकुर, गेंदराम साहू, आकाश बहिदार सहित अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment