(अनिल मेसर्स की रिपोर्ट)
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत परसडीहा मे मन को झकझोर देने वाली घटना घटी है जहां पर दो मासूमों का डबरी में डूबने प्राण निकल गया प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना लगभग 10:00 बजे सुबह की है जहां खेत में धान का थरहा कर रहे मासूम मृतकों के बाबा को खाना लेकर उनका पुत्र खेत में गया साथ छोटे-छोटे तीन मासूम बादल 7 वर्ष एवं गोलू 3 वर्ष मोलू लगभग 1/2 वर्ष के बच्चे भी चले गए जो अपने बाबा को शौच करने जा रहे हैं बोलकर तीनों बच्चे खेत से दूर चले गए जहां से शौच उपरांत पानी धोने के लिए पास में ही बनी डबरी में चले गए पानी से भरा डबरी काफी गहरा एवं ढलान नुमा होने की वजह से मासूम बच्चे फिसल के डबरी में चले गए जबकि एक वही डबरी के भीटे पर रुक कर इंतजार कर रहा था गिरे हुए बच्चे वापस आ जाएं परंतु वापस ना आता देख वह वही रोने लगा और रोते रोते
कुछ दूर पर ही बुवाई कर रहे बाबा के पास पहुंचा और वह रो रो कर बताने का प्रयास करने लगा जिससे रोते हुए बच्चे को लेकर के बाबा डबरी के तरफ गए जहां रोता हुआ बच्चा इशारा किया तब तक काफी देर हो चुका था एक बच्चे का शव पानी के ऊपर आ चुकी थी वही दूसरा पानी के अंदर दबा हुआ था जिसे आसपास के लोगों ने हल्ला- गुल्ला सुनकर तत्काल पहुंचे एवं डबरी के अंदर दबे बच्चे को भी पानी से बाहर निकाले एवं तत्काल दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल लाए तब तक काफी देर हो चुकी थी जांच उपरांत डॉक्टरों ने 7 वर्षीय बादल पटेल एवं 3 वर्षीय गोलू पटेल को मृत घोषित कर दिए इधर घटना से आहत पूरा परिवार का रो रो कर बुरा हाल है वहीं इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल निर्मित हो गया है स्तर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए परिजनों को भी आने वाले समय में ध्यान रखना होगा क्योंकि बरसात के महीने में मौसम में डबरी ,तालाब , नदी में जल स्तर बढ़ जाता है और लापरवाही होने के कारण कई जिंदगीयां काल के गाल में समा जाती है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

