बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) द विज़डम ट्री फॉउंडेशन बिलासपुर व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चौकसे अभियांत्रिकी महाविद्यालय के सयुंक्त तत्वाधान में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्य्रकम का आयोजन ग्राम-उच्छभट्टी के सिद्धपीठ शिव शक्ति मंदिर परिसर में किया गया। हम सभी जानते हैं आज पूरा देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है, जिसमें कोरोना से निपटने में ऑक्सीजन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में कौन नहीं जानता कि पेड़ ऑक्सीजन का उत्पादन करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही जरूरी हैं जितनी हमारे लिए हमारी साँसे। पृथ्वी के प्रत्येक प्राणी को वायु की आवश्यकता होती है, अत: जीवन के लिए पेड़ों का जीवित रहना अति आवश्यक है। वर्तमान समय में इस बात को हमसे बेहतर और कौन समझ सकता है। इस तथ्य को ध्यान में रखकर एकांकया अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की गतिविधियां चौकसे महाविद्यालय के डॉयरेक्टर व द विज़डम ट्री फॉउंडेशन की फाउंडर डॉ पलक जायसवाल जी के मार्गदर्शन में किया गया। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ बरुन यादव व प्रोफेसर उषा जायसवाल जी ने इस पूरे एक दिवसीय कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन माननीय मुख्य अतिथि श्री रजनीश सिंह ठाकुर जी (बेलतरा विधायक)ने किया और इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बी. आर. वर्मा जी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिल्हा विभाग), श्री विक्रम सिंह (जनपद उपाध्यक्ष-बिल्हा) व अन्य अतिथियों में ग्राम उच्छभट्टी के सरपंच श्री नारायण साहू, श्री भागवत प्रसाद यादव (पूर्व सरपंच उच्छभट्टी ग्राम), श्री राजेश श्रीवास (रोजगार सहायक उच्छभट्टी), श्री सुखनन्दन साहू (सचिव), श्री राकेश वर्मा (मंत्री मध्यमण्डल बेलतरा), श्री मनीराम ध्रुव (जिला महामंत्री अनुसूचित जनजाति), योगेश्वर दुबे (महामंत्री ग्रामीण मंडल) भी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह ठाकुर जी का स्वागत करते हुए उनकी उपस्थिति के लिए साधुवाद दिया गया। उन्होंने इस विशेष अभियान का उद्देश्य को बताते हुए शिव शक्ति पीठ प्रांगण के साथ-साथ आसपास के इलाके को हर भरा व स्वच्छ रखना की बात कही। हरित पट्टी का महत्व को समझते चौकसे महाविद्यालय के मैनेजिंग डॉयरेक्टर इंजी आशीष जायसवाल जी ने बताया की किस प्रकार हरित पट्टी की जाती है, जिससे शहर एवं आसपास के इलाकों के लिए प्राण वायु साबित हो रही है। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि आज के वर्तमान समय मे जहाँ एक तरफ आये दिन हजारों की संख्या में पेड़ काट कर शहरीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है वही दूसरी ओर द विज़डम ट्री जैसी समाज सेवी संस्थाओं के माध्यम से समाज को एक संदेश और वातावरण को संरक्षित करने के दायित्वों का निर्वाह किया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुवात मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक माननीय श्री रजनीश ठाकुर जी, इंजी आशीष जायसवाल (मैनेजिंग डॉयरेक्टर चौकसे कॉलेज), डॉ पलक जायसवाल जी (डॉयरेक्टर चौकसे कॉलेज व द विज़डम ट्री फॉउंडेशन की फाउंडर) ने एक-एक पेड़ लगा कर की।

पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा।
यह विचार श्री बी. आर. वर्मा जी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिल्हा) वृक्ष को रोपित करते समय व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि सहकारिता लक्ष्य निर्धारित करे व एक-एक वृक्ष अवश्य लगाये एवं रोपित वृक्ष की जिम्मेदारी भी ले। वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। मानव होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पेड़ों को बचायें और अधिक से अधिक पेड़ लगाये।
श्री वर्मा जी ने कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं। पेड़ हम सबको छाया प्रदान करते है और वातावरण को ठंडा बनाते है, वातावरण मे नमी के स्तर को नियंत्रित करता है तथा मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करता है वृ़क्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता हैं।

एकांकया अभियान के तहत मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम को आयोजित करने में श्री नारायण साहू व अन्य ग्रामवासियों ने अहम भूमिका निभाई। द विज़डम ट्री फॉउंडेशन व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने वन विभाग से परस्पर संवाद स्थापित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

ग्राम पंचायत के सरपंच ने इसी उद्देश्य से वातावरण को संरक्षित करने वाले कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई से अपील की। इस वृक्षारोपण अभियान में 1000 पेड़ लगाए जाने के लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं और इन पेड़ों का रखरखाव भी ग्रामवासियो के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में अधिकारीगण, कर्मचारीगण, व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल लोगों ने वृक्षों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस एक दिवसीय वृहद वृक्षारोपण शिविर में स्वयं सेवकों का विशेष योगदान रहा जिसमे अरुण साहू, दीनदयाल साहू, आभाष श्रीवास, जतिन सिंह, तुलसी पटेल, सौरव नाग चौधरी, अरविंद, विकास, शुभम पटेल, निखिल देवांगन, तरुण सोनी, पंकज साहू, निखिल डड़सेना, अशोक रवि, अंकिता गुप्ता, दिव्या राठौर, आकांक्षा शर्मा, देबांशी पॉल, सुमन, शारोन कुजूर आदि का विशेष सहयोग रहा।

तीसरी लहर के रोकथाम व बचाव हेतु भी चलाया गया जागरूकता अभियान

वैश्विक महामारी कोरोना के आने वाले तीसरे चरण के बचाव व रोकथाम हेतु बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे दो दिवसीय जागरूकता महाभियान मास्क अप बिलासपुर “मेरा मास्क मेरी जिम्मेदारी” के तहत द विज़डम ट्री फॉउंडेशन के द्वारा ग्राम उच्छभट्टी में 1000 मास्क निःशुल्क वितरित किया गया व वैक्सिनेशन हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया। तीसरे चरण के रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से ग्रामीण नागरिकों को अवगत व जागरूक किया गया। इस कार्य में द विज़डम ट्री फॉउंडेशन के स्वयं सेवक सदस्य अंकित, रोहन, पूजा, वसुधा, राहुल जग्यासी, पल्लवी यादव आदि ने अपनी उपस्थिति दी।

Author Profile

Amit Mishra - Editor in Chief
Amit Mishra - Editor in Chief
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *