🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ भांटापारा ने रेलवे स्टेशन से 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

On: July 9, 2021 12:50 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज़) ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी (TOPB) करने वाले 4 आरोपियों को 4 नग मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त किए गए मोबाइल की कीमत 56 हजार रुपए बताई जा रही है. आरपीएफ कमांडेंट सजंय कुमार गुप्ता ने लगातार हो रहे ट्रेनों में मोबाइल चोरी के आरोपियों की धरपकड़ करने निर्देश दिए थे. शुक्रवार 9 जुलाई को रेसुब पोस्ट भाटापारा के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर साथ उप निरीक्षक ऐजेड चौधरी, बीड़ी गोस्वामी, एसआर मीणा एवं जीआरपी चौकी के प्रभारी राजेन्द्र पटेल, गोस्वामी एवं बहादुर के साथ रात्रिकालीन स्टेशन एवं ट्रैन चेकिंग के दौरान समय 0:30 बजे 4 व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए रेलवे स्टेशन भाटापारा प्लेटफार्म नं 2 के बिलासपुर छोर से पकड़ा. आरोपियों ने अपना नाम विशाल दास मानिकपुरी वल्द शिवबालक दास मानिकपुरी उम्र-24 वर्ष, साकिन-शांतिनगर, भाटापारा थाना भाटापारा (शहरी) जिला बलौदाबाजार (छ.ग.) (2) मोनू यादव वल्द मोहन यादव उम्र-20 वर्ष साकिन- शांतिनगर, भाटापारा थाना भाटापारा (शहरी) जिला बलौदाबाजार (छ.ग.) (3) अनीश कुमार साहू वल्द चोवराम साहू उम्र-32 वर्ष साकिन-शांतिनगर, भाटापारा थाना भाटापारा (शहरी) जिला बलौदाबाजार (छ.ग.) (4) अंकित निषाद वल्द ईश्वर निषाद उम्र-23 वर्ष, साकिन- शांतिनगर, भाटापारा थाना भाटापारा (शहरी) जिला बलौदाबाजार (छ.ग.) होना बताया.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment