🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एसईसीएल को मिले 138 प्रबंधन प्रशिक्षु

On: July 20, 2021 3:23 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) कोलइण्डिया द्वारा खुली भर्ती अंतर्गत परीक्षा उत्तीर्ण कर विभिन्न केडर के 138 प्रबंधन प्रशिक्षु को एसईसीएल में नियुक्त किया गया है। इसके अंतर्गत सिविल विभाग में 10 प्रबंधन प्रशिक्षु, इलेक्ट्रिकल विभाग में 34 प्रबंधन प्रशिक्षु, फाईनेन्स एण्ड एकाउन्ट विभाग में 41 प्रबंधन प्रशिक्षु, मार्केटिंग एण्ड सेल्स विभाग में 05 प्रबंधन प्रशिक्षु, मटेरियल मैनेजमेंट विभाग में 06 प्रबंधन प्रशिक्षु, मेकेनिकल विभाग में 06 प्रबंधन प्रशिक्षु, पर्सनल एण्ड एचआर विभाग में 04 प्रबंधन प्रशिक्षु एवं सिस्टम विभाग में 08 प्रबंधन प्रशिक्षु की पदस्थापना कोलइण्डिया द्वारा एसईसीएल में की गयी है।
प्रबंधन प्रशिक्षुओं हेतु यह परीक्षा वर्ष 2019 में आनलाईन आयोजित की गयी थी एवं उत्तीर्ण प्रतिभागियों का साक्षात्कार वर्ष 2020 में आयोजित किया गया था। कोरोना महामारी के बीच, परीक्षा प्रक्रिया पूरी करना स्वयं में चुनौती भरा था ।
एसईसीएल में नवनियुक्त प्रबंधन प्रशिक्षुओं के कार्य संचालन में जुड़ने से निश्चय ही कम्पनी की कार्यक्षमता व कार्यदक्षता में और अधिक वृद्धि होगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment