● तीन घरों से चोरी किया था नकदी, चोरी के तीन मामलों का खुलासा….
● आरोपी से नगदी बरामद, भेजा गया रिमांड पर #खरसिया पुलिस की कार्रवाई…
रायगढ़। (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) ग्राम खोरसीपाली के रिटायर्ड टीचर के घर हुई चोरी के आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही खरसिया पुलिस के हाथ एक शातिर चोर आया है जो क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों के घर जाकर उन्हें सोना-चांदी, पीतल ताम्बे के बर्तन चमकाने वाला पाउडर बेचने के लिए दिखाता था पर असल में उसका काम उस घर के सदस्यों की संख्या जानना और घर के सुनेपन की जानकारी लेना होता था, जिसकी जानकारी मिलने के बाद मौका देखकर आरोपी मकान से कीमती सामान, रुपयों की चोरी कर फरार हो जाता था । मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 21/07/2021 को खरसिया के मदनपुर चौक पर इस संदिग्ध को सोना चांदी चमकाने वाला पाउडर बेचने के लिए घूम रहे संदिग्ध को देखकर खरसिया के एक जागरूक व्यक्ति द्वारा थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू को सूचना दिया गया । थाना प्रभारी के निर्देशन पर थाना खरसिया से प्रधान आरक्षक मनोज पटेल, आरक्षक प्रदीप तिवारी मदनपुर चौंक जाकर संदिग्ध युवक को लेकर थाने लाए । संदिग्ध से पूछताछ करने पर अपना नाम *तरूण कुमार साव पिता दिनेश साव उम्र 24 साल, तुर्रीभाठा चौकी खरसिया* का रहने वाला बताया । पहले तो खरसिया स्टाफ उससे खोरसीपाली नकबजनी के मामले में कड़ी पूछताछ किए जिसे करने से तरूण साव इंकार किया तथा उसने खरसिया थाना क्षेत्र में बोतल्दा एनएच रोड के मेडिकल स्टोर, खरसिया न्यू बस स्टैंड के पास सूने मकान एवं गौशाला रोड़ मदनपुर के पास के घर में नकदी की चोरी करना बताया । तीनों चोरी के मामले में थाना खरसिया में क्रमश: अप.क्र. 244, 254/21 धारा 457,380 एवं 395/2021 धारा 380 IPC दर्ज है । आरोपी द्वारा बोतल्दा NH रोड़ में महेश मेडिकल स्टोर्स से 7,000 रूपये नगदी एवं सीसीटीव्ही कैमरा एवं वाईफाई की चोरी, न्यु बस स्टैण्ड खरसिया के पास सुरेश कुमार अग्रवाल के सुने मकान से नगदी रकम करीब 30 हजार रूपये की चोरी तथा गौशाला रोड मदनपुर में 5,000 रूपये की चोरी करना कबूल किया है । चोरी/नकबजनी में प्राप्त हुये रकम खर्च के बाद बचे 9,000 रूपयों को थाना खरसिया व चौकी खरसिया (अप.क्र. 395/2021 धारा 380 IPC ) में बाजाफ्ता सुमार किया गया है । आरोपी तरूण साव बताया कि काफी सालों से तुरीभांठा में रहता है । इसके वारिसानों दरभंगा बिहार तथा कुछ रिस्तेदार ठाकुरदिया, खरसिया में रहते हैं । ये ज्यादातर बाहर रहता है, इसी दौरान रूपये खाने-पीने में खर्च हो गये हैं । आरोपी को तीनों मामलों में आरोपी को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी से मशरूका बरामदगी में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सहायक उपनिरीक्षक लखन लाल यादव, प्रधान आरक्षक मनोज पटेल, अशोक देवांगन, आरक्षक विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी की सराहनीय भूमिका रही है ।
Author Profile
Latest entries
राष्ट्रीय2026.02.25बिग ब्रेकिंग न्यूज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट का काम हुआ प्रभावित जज कोर्ट में नहीं जा रहे जांच हुई तेज बम स्क्वाड टीम पहुंची !
छत्तीसगढ़2026.02.24नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – श्री अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने नए बजट को बताया विकसित छत्तीसगढ़ की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने वाला, हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए है प्रावधान*
बिलासपुर2026.02.24कोटा भाजपा पार्षद वेंकट अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा
Uncategorized2026.02.24आम बजट पर बेरोजगारी, महंगाई और ग्रामीण विकास पर खास जोर नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास


