● अवैध कबाड़ लोड माजदा वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार….
रायगढ़ थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा आज दिनांक 21/07/2021 को मुखबीर सूचना पर *जय स्तंभ चौक के पास* नाकेबंदी कर लैलूंगा की ओर से आ रही *मालदा वाहन क्रमांक सीजी 04 एम.के./2669* को पकड़ा गया । वाहन को चेक करने पर वाहन में टीना, लोहा, सायकल फ्रेम, मशनरी पार्ट्स, मोटरसाइकिल फ्रेम, लोहे के टुकड़े लोड था , जिसका वजन करीब *10 टन कीमती करीब 3 लाख रूपये* है । वाहन का चालक चांदूल बाग निवासी पालीडीह पत्थलगांव का होना बताया तथा कबाड़ को पूंजीपथरा की फैक्ट्री में बिक्री करने ले जाना बताया गया है । आरोपी वाहन चालक के पास कबाड़ के संबंध में कोई कागजात नहीं थे, वाहन में लोड़ कबाड़ चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर आरोपी *चांदूल बाग पिता दीनदयाल चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी पालीडीह थाना पत्थलगांव जिला जशपुर* पर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । घरघोड़ा पुलिस द्वारा संपत्ति मालिक की तलाश की जा रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

