रायगढ़। दिनांक 22/07/2021 को थाना सरिया में थाना क्षेत्र की युवती अपने परिजन के साथ थाने आकर ग्राम भिखमपुरा के गोलु उर्फ दिनेश्वर सत्यम के विरूद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है । पीड़िता बताई कि दिनांक 22/07/2021 के दोपहर गोलु सत्यम उर्फ दिनेश्वर सत्यम फोन कर भिखमपुरा के गौशाला में बुलाया, पूर्व परिचित होने के कारण उसके बुलाये जाने पर चली गयी । वहां जाने पर दिनेश्वर प्यार करता हूँ, शादी करूंगा कहकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया । घर आने के बाद युवती डर से किसी को नहीं बताई थी घर में रोते हुये देख मां के पूछने पर घटना बताई और दूसरे दिन परिजनों के साथ थाने आकर आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराने आई । पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक गोलु उर्फ दिनेश्वर सत्यम पिता लोहरिक सत्यम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भिखमपुरा थाना सरिया के विरूद्ध अप.क्र. 154/2021 धारा 376,506 IPC पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

