रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) ।आवेदक घनश्याम अग्रवाल जिंदल इंटरप्राइजेस पुराना कार्मेस कालेज रोड रायगढ के द्वारा अनावेदक तीर्थ इंटरप्राइजेज अहमदाबाद विरूद्ध 84,000 रूपये लेकर माल न भेजने एवं पैसा वापस न कर धोखाधड़ी करने संबंधी शिकायत पत्र की जांच पर आवेदक घनश्याम अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ करने पर बताये कि तीर्थ इन्टरप्राइजेस अहमदाबाद का नेट में विज्ञापन देखकर उसमें दिए संपर्क मोबाईल नम्बर से बात कर 150 बाक्स ग्लोब प्रति बाक्स 500 रूपये के दर से देने सौदा तय हुआ । तीर्थ इन्टरप्राइजेस अहमदाबाद द्वारा व्हाटसअप से टेक्स इन्वाईस ₹84,000 एडवांस मंगाया गया जिस पर इनके द्वारा जिन्दल इन्टरप्राइजेस की ओर से दिनांक 05.03.2021 को चेक कमांक 252168 रूपये ₹84,000 का एनईएफटी आईडीबीआई बैंक रायगढ़ के माध्यम से तीर्थ इन्टरप्राइजेस अहमदाबाद के एकाउन्ट पर रकम भेजा गया । इनके बीच दो दिन बाद माल भेजने की बात हुई थी, परन्तु तीर्थ इन्टरप्राइजेज आज कल करते हुये लगभग 4 माह तक माल डिलीवरी नहीं किये । तब इनके द्वारा एडवांस वापस करने को कहा गया तो तीर्थ इन्टरप्राइजेस अहमदाबाद पैसा वापस किया जा रहा है कहकर चेक का फोटो , जमा पर्ची का फोटो तथा वाईस रिकार्डिंग भेज कर पैसा खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा कहकर टाल मटोल किया जा रहा है । आवेदक के शिकायत पत्र पर अनावेदक तीर्थ इंटरप्राइजेज के मोबाईल नं. 848795XXXX के धारक के विरूद्ध अप.क्र. 1045/2021 धारा 420 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत

