बाइक की टंकी में पेट्रोल और शराब दोनों रखने बनाई गई थी जगह, 12 लीटर महुआ शराब बरामद
रायगढ़ ।सीमावर्ती प्रांत से मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई कर रही जिला पुलिस की जांच से बच निकले तस्कर नई-नई तरकीब प्रयोग कर रहे हैं, पर सफल नहीं हो पा रहे हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 25/07/2021 के सुबह थाना प्रभारी बरमकेला नेल्सन कुजूर हमराह स्टाफ के साथ टाऊन पेट्रोलिंग पर थे । इसी दरम्यान मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम लोधिया का शेष कुमार बरेठ मोटर सायकल पर शराब लेकर ग्राम झाबड, चांटीपाली की ओर बिक्री करने लेकर गया है । सूचना पर कार्रवाई के लिये थाना प्रभारी व स्टाफ *ग्राम चांटीपाली अटल चौक के पास* जाकर नाकाबंदी किये, कुछ देर बाद एक व्यक्ति *मोटर सायकल टीव्हीएस स्टार क्रंमांक सीजी 13-ई-9581* में आया जिसे रोक कर पुछताछ किया गया जो अपना नाम *शेष कुमार बरेठ पिता सुकरू बरेठ उम्र 24 वर्ष निवासी लोधिया थाना बरमकेला* रहने वाला बताया । शेष कुमार बरेठ को शराब बिक्री के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर उसने मोटर सायकल के पेट्रोल टंकी अंदर शराब भरकर पाईप के जरिए निकाल कर बिक्री करना बताया जिस पर उसके मोटर सायकल की बारीकी से जांच करने पर यह बात सही निकली । आरोपी बाइक के पेट्रोल टंकी के अंदर ही मोटर सायकल चलने के लायक पेट्रोल के लिए छोटा सा जगह टंकी को बेल्डिंग कर बनाया था, शेष जगह में महुआ शराब भरकर रखता था। उसके बाइक से पाइप के जरिए महुआ शराब निकलने पर *12 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2,400* मिला । आरोपी के अवैध शराब व बाइक जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना बरमकेला में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 4, 202615वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व रेलवे ने बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे रहा विजेता
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी

