रायगढ़ः (वायरलेस न्यूज़) – राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से संबंद्ध आर्थिक ईकाई स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ प्रांतीय बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर विगत दिनों राजधानी रायपुर प्रांतीय कार्यालय में आवश्यक बैठक के आयोजन के दौरान स्वदेशी जागरण मंच प्रांत संयोजक श्री मोहन पवार जी की अध्यक्षता में जिला रायगढ़ के संरक्षक श्री अरूण कातोरे जी की अनुशंसा पर प्रांत संयोजक श्री मोहन पवार ने अभिषेक शर्मा को स्वदेशी जागरण मंच रायगढ़ का जिला संयोजक नियुक्त किया।
रायगढ़ जिले के कार्यकारी सदस्य अभिषेक शर्मा की संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए जिले के संरक्षक श्री अरूण कातोरे जी एवं प्रांत सम्पर्क प्रमुख श्री सुब्रत चाकी जी की अनुशंसा पर प्रदेश स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ के प्रांतीय बैठक में प्रांत संयोजक श्री मोहन पवार जी ने अभिषेक शर्मा को उनके दायित्व के बढ़ाते हुए रायगढ़ जिले का जिला संयोजक का दायित्व दिया है।
जिला संयोजक अभिषेक शर्मा ने कहा कि मुझे स्वदेशी जागरण मंच रायगढ़ जिले का दायित्व दिये जाने पर स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ संगठन के प्रांत संयोजक श्री मोहन पवार जी एवं सभी प्रांतीय पदाधिकारियों सहित राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूॅ, स्वदेशी जागरण मंच जो कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का एक आर्थिक घटक है जो स्वदेशी उद्योगों, रोजगार एवं संस्कृति के विकास के लिए जनता में जागरूकता पैदा करना संगठन का मूल उद्देश्य है, हम संगठन के इन विचार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका प्रचार व प्रसार करेेंगें एवं जिले की कार्यकारिणी का गठन कर शिघ्र घोषणा की जावेंगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 4, 202615वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व रेलवे ने बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे रहा विजेता
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी

