🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संकल्प में कक्षा ११ वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा सम्पन्न, ज़िला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

On: August 1, 2021 12:41 PM

जशपुरनगर, (सुनीता गुप्ता ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़)
जिला प्रशासन द्वारा खनिज न्यास निधि में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा ११ वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आज नगर के तीन परीक्षा केंद्रों में सम्पन्न हुई ।
नव पदस्थ ज़िला शिक्षा अधिकारी एस. एन. पंडा ने परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया । इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के कक्षा 11 वीं के 30 सीट (15 बालक, 15 बालिका) हेतु लिखित चयन परीक्षा दिनांक 1 अगस्त 2021 को दोपहर 12.00 से 2.00 बजे तक आयोजित हुई , इस कक्षा में प्रवेश हेतु कुल ६१२ आवेदकों ने आवेदन किया था जिसमें कुल ३९४ परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए ।
लिखित परीक्षा का केन्द्र स्वामी आत्मानंद शा. नवीन आदर्श उ.मा.वि. जशपुर (नगरपालिका के सामने) , शा.बा.उ.मा.वि. जशपुर एवं शा.उ.मा.वि. गम्हरिया बनाए गए थे ।
सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में कोरोना गाईडलाईन का पालन कराया गया । इस परीक्षा में 70 बहु विकल्पीय प्रश्न पूर्व कक्षा के पाठ्यक्रम से पूछे गए थे । परीक्षा के प्राप्तांक की सूची आज ही शाम तक घोषित कर दी गई जिसे संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। इसके साथ ही प्राप्तांक की सूची सभी परीक्षार्थी अपने विकास खंड के व्हाट्स एप ग्रुप में भी देख सकते हैं।प्राप्तांक सूची के मेरिट क्रम से उपलब्ध सीट के तीन गुने छात्र-छात्राओं को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा । स्क्रीनिंग की तिथि कक्षा 11 वी के लिए पात्र छात्र दिनांक 5 अगस्त 2021 को तथा पात्र छात्राएं दिनांक 6 अगस्त 2021 को संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर प्रातः 11 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment