🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

हिंसक हाथी ने फिर एक ग्रामीण की ली जान, बागबाहरा क्षेत्र के कुर्रूभाठा की घटना

On: August 2, 2021 4:19 PM

रिपोर्ट किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़ महासमुंद

महासमुन्द- महासमुंद जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, सोमवार को बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम कुर्रुभाठा में हिंसक हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया, जानकारी के अनुसार मृतक ग्रामीण खेती किसानी के कार्य से निकला हुआ था इसी दौरान अचानक हिंसक के सामने आ जाने से उसे सम्हलने का मौका नहीं मिल पाया और ग्रामीण को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया , और उसे मार डाला। हाथी के हमले और कुचलने से ग्रामीण का शव टुकड़ों में बांट गया और हाथ पैर टूटकर अलग अलग हो गए , घटना के बाद वन विभाग द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात सामने आई है , हम आपको बता दें कि महासमुंद जिले के एक बड़े हिस्से में विगत कई वर्षों से हाथियों का आतंक जारी है , हाथियों को खदेड़ने के लिए ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं लिहाजा कमोबेश हर महीने हाथी के हिंसक होकर जान माल को नुक्सान पहुंचाने की घटना सामने आ रही है। वहीं अब तक विगत तीन वर्षों में ही लगभग दो दर्जन लोगों की हाथी हिंसा से मौत भी हो चुकी है। अब तक 23 ग्रामीणों को कुचलने के अलावा यहां आए दिन इस क्षेत्र के फसल को रौंद देने से किसानों भारी आर्थिक क्षति भी पंहुचाई जा रही है। बता दें कि सिरपुर क्षेत्र में पहला हाथी का दस्तक मार्च 2016 में हुआ था। तब से लेकर अब तक 23 लोगों को हाथी ने कुचल कर मार डाला है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment