किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
शिक्षक संगठनों ने 4 अगस्त से शाला बहिष्कार कर दिया था अल्टीमेटम
महासमुन्द – महासमुंद जिले के सरायपाली में पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। पिछले करीब पखवाड़े भर से विवादों के घेरे में रहने के बाद अंततः जिला कलेक्टर ने आज इस आशय का आदेश जारी किया है। हम आपको बता दें कि सरायपाली में शिक्षक संगठनों के द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे जिसके लिए सरायपाली एसडीएम के नेतृत्व में एक जांच समिति बनाई गई थी समिति द्वारा शिक्षक संगठनों के माध्यम से लगाए गए आरोपों की जांच के उपरांत प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया था जिसके बाद जिला कलेक्टर ने आज एक आदेश जारी कर सरायपाली के विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ व्याख्याता आई पी कश्यप को तत्काल प्रभाव से संपूर्ण प्रभार से मुक्त करने का आदेश दिया है, गौरतलब है कि सरायपाली के शिक्षक संगठनों के द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ आई पी कश्यप को पद से नहीं हटाया जाने की स्थिति में आगामी 4 अगस्त से साला बहिष्कार का अल्टीमेटम प्रशासन को दिया था जिसके बाद प्रशासन की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में पिथौरा की बीआरसीसी नंद को सरायपाली विकास खंड शिक्षा अधिकारी का संपूर्ण प्रभार सौंपने का आदेश दिया है। हम आपको बता दें कि सबसे पहले हमारे द्वारा खबर प्रकाशित कर इस और प्रशासन का ध्यान भी आकृष्ट कराया गया था जिसके बाद प्रशासन ने हमारी खबर को संज्ञान में लेते हुए तत्काल इस आशय का आदेश जारी किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

