कोरोना काल के 3 माह पर मिला राहत
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) कोरोना काल के मद्देनजर महापौर जानकी काट्जू ने जलकर में लगने वाले सरचार्ज को माफ कराने प्रमुखता से एम आई सी में एजेंडा लाकर प्रस्ताव रख स्वीकृति ली,
शहर में जलकर पटाने वालो के लिये अत्यंत राहत भरी खबर है,नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू ने शहरवासियो के लिये जलकर में बड़ी राहत दी है,चूंकि बीते 3 माह अप्रैल मई जून जो वैश्विक महामारी कोरोनो के चपेट में था इन माह में लॉक डाउन भी रहा,उस वक्त लोग अपने जीविकोपार्जन जैसे समस्याओं से जूझ रहे थे,न रोजगार था न कारोबार था,रोजी मजदूरी करने वाले तो प्रशासन के भरोसे चल रहे थे उस दरमियान निगम में भी केवल अतिआवश्यक कार्य संपादित हो रहे थे, फिर भी लोगो ने लॉक डाउन खुलते ही अपने टेक्स जमा करने के प्रयास किये ताकि किसी प्रकार का सरचार्ज न लगे, उनके बावजूद कइयों ने अपना जलकर तक नही जमा कर पाया,तब महापौर के समक्ष लोगो ने सरचार्ज की परेशानी से अवगत कराया कि प्रति माह 50 रु सरचार्ज लग रहा है महापौर ने उक्त समस्या को संज्ञान में लेकर एम आई सी में प्रस्ताव रखा जिसमे सरचार्ज नही लेने का निर्णय लिया गया साथ ही जिन्होंने सरचार्ज दे दिया है वो अगले माह समायोजन कर दिया जाएगा।करदाताओं ने इस निर्णय से राहत महसूस करते हुए महापौर एवम एम आई सी सदस्यों का आभार ब्यक्त किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली

