स्वास्थ्य विभाग में लिपिक की नौकरी लगाने के नाम पर ₹5.50 लाख की धोखाधड़ी*…
रायगढ।आज दिनांक 02/08/2021 को रामभांठा में रहने वाले अशोक श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय बीपी श्रीवास्तव उम्र 52 वर्ष पुलिस कार्यालय आकर एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा से मिले और उन्हें ग्राम पुटकापुरी के जय पटेल द्वारा उसके बेटे की स्वास्थ्य विभाग में ग्रेड-3 लिपिक के पद पर नौकरी लगा देने के एवज में ₹5,50,000 रूपये लेकर धोखाधड़ी करना बताये । एडिशनल एसपी द्वारा शिकायतकर्ता को कोतवाली थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराना कहते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिए, जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर हमराह स्टाफ के साथ ग्राम पुटकापुरी जाकर आरोपी को शिकायत/रिपोर्ट की भनक लगने से पहले हिरासत में लेकर थाने लाये जिसे धोखाधड़ी के अपराध में आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अशोक श्रीवास्तव बताये कि जान पहचान के लोगों से बेटे के रोजगार के संबंध में चर्चा करता था । इसी दरम्यान जय कुमार पटेल निवासी पुटकापुरी पुसौर से जान पहचान हो गया । वर्ष 2019 में जय कुमार पटेल अपनी ऊंची पहुंच बताकर लड़के की नौकरी स्वास्थ्य विभाग में लगाकर धर्मजयगढ़, पत्थलगांव या रायगढ़ कहीं भी पोस्टिंग करा दूंगा जिसके लिये ₹5.50 लाख रूपये लगेगा बोला था । उसके झांसे में आकर उसे ₹10,000, ₹15,000, ₹20,000 कई बार उसके बैंक खाता में ₹5,50,000 जमा कराया, परंतु इन दो साल में जय पटेल बेटे की नौकरी नहीं लगा पाया । जब रुपए की मांग किये तो आज दूंगा, कल दूंगा ब्याज सहित लौटा दूंगा कहकर टालता गया । पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1086/2021 धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी *जय पटेल पिता उमाचरण पटेल उम्र 29 साल निवासी पुटकापुरी थाना पुसौर* को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में लगातार कोतवाली पुलिस धोखाधड़ी मामलों के आरोपियों को उनकी सही जगह सलाखो के पीछे भेजने का काम कर रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

