जगदलपुर 05 अगस्त 2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी //
जनपद पंचायत बस्तर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खंड सरा सचिव पर ज.स. क्षेत्र क्रमांक 01 के जनपद सदस्य के पति तीर सिंह बघेल के द्वारा सीसी सड़क निर्माण कार्य पर लगे मिक्सचर मशीन एवं टैंकर का किराया ज्यादा मांगे जाने पर सचिव द्वारा नियम कानून को ध्यान में रखते हुए, एवं अपने कार्य क्षेत्र के अधिकारों का सम्मान करते हुए, ज.पं.स. को मना कर दिया। जिस कारण सचिव के साथ जनपद सदस्य के पति के द्वारा अपने पत्नी के पद के अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए सचिव धनुर्जय नाग के साथ मारपीट किया गया। जिसकी सूचना सचिव धनुर्जय नाग के द्वारा 23।7। 2021 को थाना भानपुरी में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। इसके अलावा सचिव संघ जनपद पंचायत बस्तर के द्वारा दिनांक 28।7।2021 को एसडीएम बस्तर व तहसीलदार बस्तर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बस्तर को भी सूचित किया गया था।
परंतु आज पर्यंत तक कोई भी उचित कार्यवाही न होने पर सचिव संघ जनपद पंचायत बस्तर इस कृत्य का कड़ा विरोध एवं निंदा करता है संघ के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दोषी के प्रति जब तक उचित कार्यवाही नहीं कि जाएगी तब तक सचिव संघ के द्वारा–काम बंद, कलम बंद, हड़ताल जारी रहेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों की होगी।धरना प्रदर्शन में जनपद बस्तर के सचिव संघ के अध्यक्ष विद्याधर नेताम सहित संघ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे जिसमें की जगदीश कश्यप, पुन्नू राम साहू, कन्हाई राम, कमल सिंह बघेल, दिलीप कश्यप,साधुराम मौर्य, बुधुराम मौर्य,बबलू कश्यप,लक्ष्मीनाथ ,जय सिंह कश्यप,राजकुमार बघेल, देवेश ठाकुर, धन सिंह सोरी,मनबोध बघेल, लक्ष्मण बघेल,जोगेश्वर पानी ग्राही,नेहरू राम मौर्य, हुकुम सिंह, पीला सिंह ठाकुर, धनूर जय नाथ, कमल भद्र,महादेव बघेल ,रूप सिंह बघेल, पदम नाथ कश्यप,रमेश कुमार यादव, जी आर कुर्रे,पीला नाथ मौर्य, मदन सिंह बघेल, पवन कुमार बघेल, सूर्या यादव,संगीता यादव,पूनम नेताम, दीपिका गांवर,पुष्प लता ठाकुर, ललित बघेल, सचिव संघ के अध्यक्ष विद्याधर नेताम, राजेश नेताम, निरंजन पांडे, मोहनलाल, श्रीमती दयामणि, पदम बघेल,एवं अन्य सचिव गण उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)

