जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) :-आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार, दिनाँकः-09 अगस्त, 2021 को, जिला जशपुर में, “विश्व यआदिवासी दिवस” मनाया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री जी, छत्तीसगढ़ शासन, वर्चुअल सम्मिलित होंगे, जिसमें जिले के माननीय विधायक गण, अध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण की गरिमामयी उपस्थिति के साथ, कलेक्टर जिला-जशपुर, पुलिस अधीक्षक जशपुर, वन मण्डलाधिकारी जशपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जशपुर तथा जिला प्रशासन, जशपुर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर, शैक्षणिक सत्र् 2019-20 में राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं- मेडिकल, आई.आई.टी., वेटनरी, इंजीनियरिंग तथा समकक्ष परीक्षाओं में, विभागीय प्रयास संयुक्त आवासीय विद्यालय, जशपुर, संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के जशपुर जिले के मूल निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के चयनित 10 छात्र-छात्राओं को लेप-टाॅप क्रय करने के लिए प्रोत्साहन राशि रूपये 50000/- (पचास हजार) मात्र प्रति विद्यार्थी का धनादेश दिया जाकर पुरस्कृत किया जायेगा। सूची संलग्न है।
जिले में 10 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार-पत्र/वन अधिकार पुस्तिका तथा 05 ग्रामों में कुल 18 सामुदायिक वन अधिकार-पत्र का वितरण किया जायेगा। माननीय मुख्यमंत्री जी, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हितग्राहियों से वर्चुअल चर्चा की जायेगी। विश्व आदिवासी दिवस के सुअवसर पर, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नवा रायपुर, अटल नगर (छत्तीसगढ़) के तत्वाधान में, आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन भी किया गया है। आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव कार्यक्रम में, जिले के सर्वोत्कृष्ट लोक नृत्य दलों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति

