बी पुष्पेन्द्र श्रीवास ।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।कोरबा : पूजा कार्यक्रम में डांस करने पहुंचे जांजगीर-चांपा के युवक ने एक युवती के मांग में सिंदूर भरकर शादी कर लेने का झांसा दिया। फिर 6 माह तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने साथ घर में रखने काे कहा ताे शादी से इंकार किया। पुलिस ने आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है।
उरगा थाना प्रभारी विजय चेलक ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के बारद्वार थाना अंतर्गत ग्राम परसापाली निवासी अजय उर्फ अंजय यादव पिछले साल उरगा क्षेत्र के एक गांव में पूजा कार्यक्रम में डांस करने पहुंचा था। इस दाैरान उसने एक युवती से पहचान बढ़ाते हुए प्रेमजाल में फंसा लिया। 6 माह पहले 27 फरवरी काे अजय ने युवती के मांग में सिंदूर भरकर शादी का झूठा झांसा दिया। इसके बाद वह युवती से दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले जब युवती ने अजय काे शादी करके घर में साथ रखने काे कहा ताे उसने इंकार कर दिया। 7 अगस्त काे पीड़िता ने घटना की रिपाेर्ट लिखाई। जिसके आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। आराेपी अजय काे उसके गांव से पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मामले में उसे गिरफ्तार करके काेर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज

