एम आई सी सदस्य एल्डरमेन और कांग्रेस के पदाधिकारी रहे मौजूद
रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू के नेतृत्व में एम आई सी सदस्य ,एल्डरमेन ,पार्षदगण एवं कांगेस कार्यकर्त्ताओ ने आज महात्मा गांधी प्रतिमा का स्थल परिवर्तन के बाद विधिवत अनावरण किया।
शहर के हृदयस्थल सुभाष चौक से गांधी पुतला चौक के स्थान पर यातायात की परेशानी और भीड़ को देखते हुए
विगत कुछ माह पहले निगम के द्वारा महात्मा गांधी प्रतिमा को ससम्मान ब्यवस्थित स्थापित करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कार्नर में स्थापित किया गया जिसे बेहद ही खूबसूरती के साथ सुविधाजनक स्पेस दिया गया है,सीढ़ी से चढ़कर आसानी से ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर माल्यार्पण कर सकते है,
आज महापौर जानकी काट्जू ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर श्रीफल चढ़ाते हुए माल्यार्पण कर अनावरण किया, वही उनके नेतृत्व में एम आई सी सदस्य विकास ठेठवार,रमेश भगत,अनुपमा शाखा यादव,एल्डरमेन वसीम खान,राजेन्द पांडेय,विधायक प्रतिनिधि अशरफ खान,वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक पांडेय,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन महंत,राकेश पांडेय,रामनन्दन यादव,आशीष शर्मा,अमृत काट्जू विकास बोहिदार एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी

