धरमजयगढ़ वनमंडल में एक और जंगली हाथी की हुई मौत, विभाग में मचा हड़कंप
धरमजयगढ़-(वायरलेस न्यूज़)
वनमंडल धरमजयगढ़ से एक और हाथी की मौत की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि बीमार व बुजुर्ग हाथी जो बीते दिनों दुर्गापुर अंबेटिकरा सहित आसपास के इलाकों में विचरण करता देखा गया था।उसकी मौत की खबर सामने आई है। वहीं बोरो रेंज के संगरा पहाड़ में हाथी का शव मिला है। इस खबर के बाद सम्बंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आगे की कार्यवाही कर रही है। हालाकि किन कारणों से इस हाथी की मौत हुई है इस बात की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकता है। बताते चले जंगली हाथियों के दल से अलग होकर इस बीमार हाथी को सर्वप्रथम कापू रेंज में देखा गया। जिसके बाद यह हाथी लोगों की नजरों में आया वहीं ग्रामीण इस बीमार हाथी के करीब जाकर इसे दानांपानी देते रहे हैं। साथ ही वन विभाग भी इस हाथी के उपचार की बात करता रहा है। लेकिन 14 अगस्त की सुबह इस हाथी के मौत की खबर सामने आई है। जिससे पूरे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी

