🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बड़े गांजा तस्कर पुलिस पकड़ से बाहर, छोटे 5-10 किलो वाले गिरफ्त में, झाल बेरियर के पास पकड़ा गया

On: August 14, 2021 2:51 PM

● 10 किलो गांजा व मोटर सायकल जप्त, मादक पदार्थों के तस्करी पर एक और कार्रवाई रायगढ (वायरलेस न्यूज़) एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर ओड़िशा से गांजा तस्करी की कोशिशों को एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल एवं थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया द्वारा बार्डर पर स्टाफ और मुखबिरों को चौकना कर तस्करी को विफल किया जा रहा है । इसी क्रम में डोंगरीपाली पुलिस द्वारा आज मुखबिर लगाकर ओड़िशा से मोटर सायकल पर गांजा की अवैध तस्करी कर रहे आरोपी को 10 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है । आरोपी पर NDPS Act की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार आज *दिनांक 14/08/2021 को* थाना प्रभारी डोंगरीपाली को मुखबिर से एक व्यक्ति ग्रे-लाल रंग के हिरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर लौहराचटी उडिसा मेन रोड से ग्राम झाल कि ओर जाने वाला है , सूचना मिला । जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर टीम कार्रवाई के लिये रवाना हुई । झाल बेरियर के पास मुखबिर बताये हुलिया अनुसार आरोपी धरमापद बिश्वाल को एक ग्रे लाल रंग के हिरो एचएफ डिलक्स *मोटर सायकल क्रमांक CG06 GE 9461* के सामने प्लास्टिक बोरा के अन्दर 10 पैकेट में *10 कि.ग्रा.गांजा किमती करीबन ₹60,000* रखकर लाते हुये पकड़ा गया । आरोपी *धरमापद बिश्वाल पिता विष्णु बिश्वाल उम्र 35 वर्ष साकिन पडकीपाली थाना सोहेला जिला बरगढ (उडिसा)* द्वारा जांजगीर की ओर बिक्री करने ले जाना बताया। आरोपी पर धारा 20(B) NDPS Act की कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार मानिकपुरी, आरक्षक विनय तिवारी, जितेश्वर चौहान, शांति कुमार मिरी, सुशील यादव की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment