कोंडागांव 17 अगस्त 2021
(वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी)
जगदलपुर से रायपुर की ओर जाती हुई इंडेन गैस सिलेंडर से भरे ट्रक क्रमांक सीजी 07 ए जेड 9918 के चालक ने कोण्डागांव से बनियागांव की ओर जाती हुई बाईक क्रमांक सीजी 27 एम 5874 को ग्राम बनियागांव के समीप लगभग सांय 04 बजे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार विकास पोयम पिता प्रेमलाल पोयम उम्र 17 वर्ष निवासी सोनाबाल, अमित पोयम पिता राजूराम पोयम उम्र 17 वर्ष निवासी सोनाबाल, कृष्णा सोरी पिता संपत सोरी उम्र 17 वर्ष निवासी सोनाबल ने मौके पर ही दम तोड़ा दिया। पुलिस इस दुर्घटना के मामले की विवेचना में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि मृत तीनों युवक आपस मे गहरे दोस्त थे और शिव मंदिर मे हुए सावन सोमवार के आयोजन में हिस्सा लेकर एक ही बाइक में सवार होकर अपने ग्राम सोनाबाल लौट रहे थे।
उसी दौरान ग्राम बनियागांव के समीप यह सड़क हादसा हुआ और तीनों की मौत हो गई। तीनों युवक सोनाबाल विद्यालय में कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत थे, तीनों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम सा छा गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

