🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दरभा ब्लाक के नौ पंचायतों में 58 लाख से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

On: August 17, 2021 2:59 PM

छात्राओं को दी सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत विभिन्न स्कूलों में 176 साईकिल एवं पाठयपुस्तक एवं गणवेश वितरण किया

ग्राम पंचायत टोपर एवं सेड़वा में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया
जगदलपुर 17 अगस्त 2021
(वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी)
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा ब्लाक के ग्राम पंचायत दरभा,मावलीपदर,टोपर,केशापुर,चिंगपाल,छिंदबहार,ककनार,कोयनार, एवं सेड़वा में सीसी सड़क निर्माण,आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया एवं पंचायत भवन का लोकार्पण किया
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज ग्राम पंचायत दरभा में साईकिल वितरण एवं मेघावी छात्रों का सम्मान व पाठयपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण मावलीपदर 2 में सीसी रोड निर्माण प्राथमिक शाला फूलपदर से लच्छू घर तक लागत 2 लाख 60 हजार रुपए सीसी रोड निर्माण मेन रोड से पंचायत भवन तक लागत 2 लाख 60 हजार रुपए, ग्राम पंचायत टोपर में सीसी रोड निर्माण सोनू घर से चमरू घर तक लागत 5 लाख 20 हजार रुपए एवं पंचायत भवन का लोकार्पण लागत 14 लाख 42 हजार रुपए, ग्राम पंचायत केशापुर में सीसी रोड निर्माण कार्य सिरहा घर से जगदीश घर तक लागत 2 लाख 60 हजार रुपए, आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य मेन रोड से कोटवार मार्ग पर लागत 2 लाख 49 हजार रुपए ग्राम पंचायत चिंगपाल में सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत साईकिल वितरण एवं मेघावी छात्रों का सम्मान,ग्राम पंचायत छिनदबहार में सीसी रोड निर्माण राजेंद्र त्रिपाठी घर से बोगा घर तक लागत 4 लाख 35 हजार रुपए, आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य शंकर घर के पास पदरचेगनी नाला के ऊपर लागत 2 लाख 50 हजार, राशनकार्ड वितरण,ग्राम पंचायत ककनार सीसी सड़क निर्माण कार्य जुनापारा में लागत 2 लाख 60 हजार रुपए, राशनकार्ड वितरण,ग्राम पंचायत कोयनार आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य पनारागुडा पहुंच मार्ग पर चिडरागुडा कोयनार लागत 2 लाख 49 हजार रुपए , ग्राम पंचायत सेड़वा सीसी सड़क निर्माण नगडु घर से लक्ष्मण घर तक लागत 2 लाख 60 हजार रुपए एवं ग्राम पंचायत सेड़वा में पंचायत भवन का लोकार्पण लागत 14 लाख 42 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया ।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है हर ग्राम पंचायत में रोड , नाली,पुल पुलिया निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है उन्होंने शालेय छात्राओं को साइकिल वितरण करते हुए कहा की हमारी सरकार में किसी भी बच्चे की पढ़ाई पैसे की कमी के कारण नहीं रुकेगी मेघावी छात्रों का सम्मान करते हुए कहा की हमारी सरकार बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा देने के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल रही है ।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अनवर खान,विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, विजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप,दीनमनी बेसरा,सोनारू राम नाग, मानसिंह,बुलकू राम कश्यप,कमलसाय कश्यप,आकाश बघेल, सरपंच दरभा शिवा नाग, सरपंच मावली पदर कुमारी बाई,टोपर सरपंच समदुराम बघेल,केशापुर सरपंच पोदो कश्यप,उप सरपंच अर्जुन कश्यप,चिंगपाल सरपंच ललिता कश्यप,छिन्दबहार सरपंच मनबती कश्यप उप सरपंच गंगाराम कोर्राम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र त्रिपाठी,सोनधर कश्यप,शंकर मौर्य, ककनार सरपंच,जानकी नाग,उप सरपंच इंद्रजीत कश्यप,नीलावती मांझी।कोयनार सरपंच लैखन बघेल,उप सरपंच विरेश दास, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन नाग, सेड़वा सरपंच हरचंद कश्यप,उप सरपंच मन्नू राम बघेल उपस्थित रहे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment