बटरफ्लाई पार्क एवं बर्ड सेंचुरी विकसित करने के लिए किया गया मयाली में पौधरोपण
जशपुर (वायरलेस न्यूज़ एस पी) :- मयाली नेचर कैम्प को टूरिज़म के रूप मे विकसित करने के लिए संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यूडी मिंज के द्वारा सुनियोजित रूप से कार्य किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज मयाली नेचर कैम्प (मयाली डेम) में लॉक डाउन के समय बनाये गए टापू में बर्ड सेंचुरी एवं बटरफ्लाई पार्क स्थापना के लिए चिन्हित स्थल पर अनुकूलित पौधे रोपे गए जिससे कि भविष्य में तितली और पक्षियों के अनुरूप पेड़ पौधे समय से विकसित हो सके। आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में नारियल, अर्जुन के भी पौधे वृहत रूप से लगाये गए हैं।
संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यूडी मिंज कहा कि मयाली में पर्यटकों को आकर्षित करने की दृष्टि से योजना अनुसार काम किया जा रहा है। इस स्थान को पर्यटन स्थल डेवेलोप करने के लिए कई प्रस्ताव तैयार हैं जिसपर काम किया जा रहा है। निश्चित रूप से आने वाले समय मे यह आकर्षण का केंद्र बनेगा। बारिश के बाद डेम में पानी कम होने पर पर्यटन के लिए इसमें और भी कार्य किये जाएंगे। जल्द ही हम सबके लिए मयाली एक बेहतरीन टूरिज़म स्पॉट बनेगा।
उन्होंने कहा कि संसदीय सचिव ने कहा इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा लोग पौधरोपण के कार्य से जुड़े हैं प्रकृति प्रेमियों की संख्या में अच्छी वृद्धि हुई है मै शुरू से वनों के संरक्षण पर्यावरण की रक्षा करने संकल्पित हूँ इस बारिश पँचायत स्तर पर हमने पौधारोपण शुरू किया है।
जिलाध्यक्ष कांग्रेस मनोज सागर यादव ने कहा हमने एक लाख पौधे लगाने संकल्प लिया था जिसमे सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यक्रमों में लगाये गए पौधे शामिल हैं।आने वाले समय मे हमारा जिला यहां के घाट फ्लावर वैली के रूप में विकसित होंगे इसके लिए हम पूरे जशपुर वासियों का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने पौधारोपण के कार्यक्रम में अपना शत प्रतिशत योगदान दिया तथा हम उम्मीद करते हैं यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा!!
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

