रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) थाना कोतवाली में दिनांक 3.11.2020 को श्रीमती पूनम त्रिपाठी पति मुकेश त्रिपाठी सावित्री नगर कोतरारोड द्वारा उसके पड़ोस में रहने वाली *मंजू अग्रवाल पति मनीष अग्रवाल* द्वारा घर घुसकर मारपीट किए जाने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है । रिपोर्टकर्ता बतायी कि इसके पति पुलिस कार्यालय में कार्यरत है तथा महिला मंजू अग्रवाल के पति मनीष अग्रवाल से अच्छी जान परिचय है । मुकेश त्रिपाठी द्वारा दिनांक 3 .11.2020 को मनीष अग्रवाल को उसके घर गीजर बनाने के लिए जान पहचान के प्लंबर को भेजने को बोले थे जिस पर मनीष अग्रवाल प्लंबर लेकर इनके घर सुबह आया। उसके पीछे पीछे उसकी पत्नी मंजू अग्रवाल भी मुकेश त्रिपाठी के घर आई और मेरे पति को भड़का कर मेरे परिचित पर रिपोर्ट दर्ज कराए हो कह कर अनाप-शनाप कहते हुए गाली गलौज करने लगी । मुकेश त्रिपाठी की पत्नी के समझाने पर उसे हाथ में रखे डंडे से मारपीट की । इस संबंध में थाना कोतवाली में धारा 294, 506, 323, 452 भादवि का अपराध मंजू अग्रवाल के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

